फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case of dead body found in Rohtak, young man was pressuring her to have relationship with his friend

रोहतक में शव मिलने का मामला: दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था युवक, युवती चैटिंग में बोली...

Tue, 06 Aug 2024 12:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

रोहतक आईएमटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव आईएमटी फेज 3 में सड़क किनारे पेड़ के नीचे पड़ा हुआ है। आईएमटी थाना प्रभारी दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया।

विज्ञापन
Case of dead body found in Rohtak, young man was pressuring her to have relationship with his friend
मौके पर अधिकारी पहुंचे - फोटो : संवाद

विस्तार

युवती की दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या की गई है या उसने प्रताड़ित होकर उसने आत्महत्या कर ली। यह मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद साफ हो सकेगा, लेकिन घर से निकलने के तीन घंटे बाद भाई व भाई के बेटे को भेजी इंस्टाग्राम की चेटिंग से साफ है कि उस पर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि अगर मिलने नहीं आई तो फोटो वायरल कर देंगे।

विज्ञापन


युवती से युवक की चेटिंग
युवक : क्या हुआ?
युवती : मेरा पीछा छोड़ दे।

युवक : उस दिन छोड़ दी थी।
युवती : तूने जबरदस्ती की, रिपोर्ट करूंगी।

युवक : फिर तेरी बेइज्जती होगी।
युवती : उस दिन तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी।

युवक : तुझे आना पड़ेगा।
युवती : मैं भाई को बोलूंगी और तेरी मां को भी।

युवक : किसी को पता नहीं लगेगा, बाहर मिलेंगे, 15 मिनट।
युवती : तेरी रिपोर्ट करूंगी।

युवक : कर ले जो होवै, तेरे फोटो भेजूं।
युवती : तेरे को बहुत बार बोल दिया है, मैसेज मत करो।

युवक : अगर तू नहीं आई तो फोटो कित भेजूंगा, फिर...
युवती : तेरे पास कहां से आए?

युवक : जीतू ने दिए थे तेरे फोटो।

पीड़िता ने लिखा- मुझे जीने दो, आरोपी डालते रहे दबाव
परिजनों को भेजी चेटिंग में युवती आरोपी से कह रही है कि उसे जीने दें, जबकि आरोपी बार-बार फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। धमकी भी दे रहा है।

मोबाइल में मिला वीडियो, बोली- सौरभ व जीतू ने जबरदस्ती की
पीड़िता के मोबाइल फोन में युवती का एक वीडियो मिला है, जिसमें वह कह रही है कि सौरभ व जीतू ने उसके साथ जबरदस्ती की और बदनाम करने के लिए फोटो भी लिए। वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में सूरज नाम के युवक का भी जिक्र है, जो सौरभ का दोस्त है।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे पहुंचे परिजन थाने, दोपहर 12 बजे शव मिला
सोमवार सुबह परिजन पुरानी सब्जी मंडी थाने में पहुंचे और शिकायत दी कि 19 साल की बेटी रविवार सुबह 7 बजे घर से चली गई। परिजन उसे इधर-उधर तलाश करते रहे, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। इसी बीच सोमवार दोपहर 12 बजे आईएमटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव आईएमटी फेज 3 में सड़क किनारे पेड़ के नीचे पड़ा हुआ है। आईएमटी थाना प्रभारी दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। उन्होंने गहराई से शव की जांच पड़ताल की। मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed