{"_id":"627195037b08765744706651","slug":"case-filed-against-eight-including-democracy-security-party-leader-zip-councilor-for-jamming-the-dead-body-on-the-road-rohtakcity-news-rtk645621845","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रोड पर रखकर जाम लगाने पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी नेता, जिप पार्षद समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रोड पर रखकर जाम लगाने पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी नेता, जिप पार्षद समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मदीना के रिंकू की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। लघु सचिवालय के बाहर शव रखकर जाम लगाने पर पुलिस ने मृतक के पिता व ताऊ सहित लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पांचाल, जिला पार्षद नरेंद्र मदीना, सुंदर उर्फ बुढ़ा, खुशीराम, मनोज, सोमबीर, बंसी व प्रदीप सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, केस की जांच फाइल बहुअकबरपुर थाने से शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंच गई है।
पुलिस के मुताबिक आर्य नगर थाने के हवलदार ओम सिंह ने दर्ज शिकायत में बताया है कि दो मई को करीब सवा पांच बजे मदीना निवासी रिंकू के शव को लेकर कुछ लोग लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों का आवागमन रुक गया। पुलिस को पता लगा है कि जाम लगाने वालों में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नेता सुरेंद्र बोहर, मृतक के ताऊ का लड़का सुंदर उर्फ बुढ़ा, जिला पार्षद नरेंद्र मदीना, मृतक के ताऊ का लड़का खुशीराम, मनोज, सोमबीर, बंसी व प्रदीप सहित अन्य लोग शामिल थे। सड़क पर शव रखने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विसरा के साथ भेजी जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
उधर, बहुअकबरपुर थाने से केस की जांच फाइल मंगलवार को शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंच गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि पीजीआई के डॉक्टरों द्वारा अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार नहीं की गई है। रिपोर्ट को विसरे के साथ लैब में भेजा जाएगा। साथ ही मामले की जांच एसआईटी करेगी। डीएसपी विवेक कुंडू एसआईटी के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
ये है मामला
मदीना गांव निवासी रिंकू शनिवार को घर से लापता हो गया था। अगले दिन रविवार दोपहर उसका शव गांव के खेतों में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि रिंकू की हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने महिला सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है, लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया गया था।