फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Case filed against a man who cheated a woman of Rs 7 lakh

Rohtak News: महिला से सात लाख की ठगी करने वाले पर मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 04:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against a man who cheated a woman of Rs 7 lakh
रोहतक। महाराष्ट्र के अहमदनगर अकोले निवासी माधव गंगाधर के खिलाफ सात लाख रुपये से अधिक की ठगी का आरोप सेक्टर- 3 निवासी सुशीला ने लगाया है। अर्बन स्टेट पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा वित्तीय स्थापना में जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम, 2013 की धारा 3(2) और आईपीसी की धारा 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता सुशीला ने शिकायत में बताया कि रोशन जाधव मकान किराये पर लेने के लिए जून 2023 में मिला था। उसने अपने आपको कारोबारी बताया और कई नामी कंपनियों में निवेश का लालच दिया। इस तरह वह झूठे प्रलोभन में आ गई और 7.01 लाख रुपये निवेश करा लिए। जब पैसे लेने की बात आई तो टालमटोल करता रहा। बाद में फोन उठाने भी बंद कर दिए। एक दिन फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि उनका पैसा अपनी एक कंपनी में निवेश कर रखा है। उसने पैसे देने के लिए चेन सिस्टम बनाने के लिए कहा तो उन्होंने उक्त चेन सिस्टम के तीन लाख रुपये देने के लिए आरोपी को रोहतक बुलाया। वह 25 जनवरी, 2024 को पैसे लेने के लिए पीजीआईएमएस आया तो उसे जबरन पकड़ लिया और पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस ने उक्त प्रकरण अर्बन एस्टेट थाने का बताकर भेज दिया। मगर वहां पर अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी ने 27 जनवरी को धोखाधड़ी के आरोपी को छोड़ दिया। अब पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की तो रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed