{"_id":"5dade4128ebc3e939d46bf65","slug":"case-file-against-govt-servent-because-he-was-agent-of-a-political-party-rohtak-news-rtk524226241","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा का एजेंट बने सरकारी कर्मचारी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा का एजेंट बने सरकारी कर्मचारी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना (सोनीपत)। बरोदा थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर खेड़ी में इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त किए गए एक व्यक्ति ने सरकारी कर्मचारी के एजेंट होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कर्मचारी बूथ पर एजेंट पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जसवंत सिंह ने बताया कि उसे इलेक्शन कमीशन द्वारा गांव ईशापुर खेड़ी के बूथ संख्या 68 पर नियुक्त किया गया था। उसे शिकायत मिली कि इस बूथ पर गांव ईशापुर खेड़ी के अजमेर को बूथ का जजपा की ओर से एजेंट बनाया गया है, वह सरकारी कर्मचारी है। जसवंत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने अजमेर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में कार्यरत है। जिसके चलते चुनाव आयोग के नियमों के तहत अजमेर के बूथ का एजेंट बनने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।