फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car hits scooter of female employee of nut-bolt company, one dead

Rohtak News: नट-बोल्ट कंपनी की महिला कर्मचारी की स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Tue, 15 Oct 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Car hits scooter of female employee of nut-bolt company, one dead
रोहतक। खरावड़ आउटर बाईपास पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार सोनीपत के गांव महमूदपुर निवासी सुमित्रा की मौत हो गई, जबकि डेयरी मोहल्ला निवासी अंजलि घायल हो गई। दोनों नट-बोल्ट कंपनी में काम करती थी। इस संबंध में मृतका की बेटी ने आईएमटी थाने में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामगोपाल कॉलोनी निवासी रितिका ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से सोनीपत के उपमंडल गोहाना के गांव महमूदपुर का रहने वाला है। फिलहाल रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में रहता है। रविवार दोपहर बाद सूचना मिली कि उनकी मां सुमित्रा का एक्सीडेंट हो गया है। वह परिजनों के साथ खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। अंजलि गंभीर रूप से घायल थी। उसने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि उनकी मां खरावड़ स्थित नट-बोल्ट कंपनी से अंजलि के साथ स्कूटी से घर आ रही थी। खरावड़ बाईपास पर दिल्ली की ओर से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरी। कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed