फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Car hit bike three died in road accident in Rohtak

Haryana Accident: रोहतक में कार ने बाइक को उड़ाया, तीन की मौत, सोनीपत के रहने वाले तीनों मृतक

Sun, 02 Nov 2025 02:09 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Nov 2025 02:09 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनीपत के तीन हलवाइयों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों गांव खरावड़ में बाबा श्याम के भंडारे से बाइक पर सवार हो कर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Car hit bike three died in road accident in Rohtak
क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत रोड पर बोहर व भालौठ गांव के बीच कार की टक्कर में बाइक सवार तीन हलवाईयों की मौत हो गई। तीनों सोनीपत के वार्ड नंबर एक के रहने वाले हैं और खरावड़ गांव में बाबा श्याम के भंडारे के कार्यक्रम से लौट रहे थे। आईएमटी थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही शवों का पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन

 
सोनीपत शहर के वार्ड नंबर एक स्थित सुंदर सावरी गौशाला के नजदीक रहने वाले सोनू ने बताया कि उसके पिता ईश्वर सिंह (60) हलवाई का काम करते थे। साथ में पड़ोस का राहुल (28) व धर्मेंद्र (45) भी साथ मिलकर मिठाई बनाने का ठेका लेते थे। दो दिन पहले तीनों खरावड़ गांव स्थित बाबा श्याम के भंडारे में मिठाई बनाने आए थे।
विज्ञापन


शनिवार को भंडारा खत्म हो गया। इसके बाद बाइक पर सवार होकर तीनों सोनीपत जा रहे थे। जब बोहर गांव से आगे शिव मंदिर के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में ईश्वर व धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। रविवार को राहुल ने भी दम तोड़ दिया। आईएमटी थाना पुलिस ने कार व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी पंकज ने बताया कि जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed