{"_id":"678bf815a8c612b32d06a8a4","slug":"car-fell-into-drain-due-to-low-visibility-in-fog-two-youths-rescued-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-128643-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धुंध में दृश्यता कम होने से ड्रेन में गिरी कार, दो युवकों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धुंध में दृश्यता कम होने से ड्रेन में गिरी कार, दो युवकों को बचाया
Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी44: ड्रेन में गिरी कार को निकालते हुए। स्रोत राहगीर
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। कोहरे के चलते न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। शनिवार सुबह घना कोहरा होने से दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते गांगोली के पास एक कार ड्रेन में पलट गई। कार सवार दो युवक गांगोली से निडाना की तरफ जा रहे थे। राहगीरों व आसपास के लोगों ने दोनों युवकों को सकुशल निकाला।
निडाना निवासी दो युवक अपनी कार में सवार होकर शुक्रवार शाम को गांगोली में एक जानकार व्यक्ति के पास आए थे। शनिवार की सुबह दोनों लौट रहे थे। घना कोहरा होने के कारण कार चालक को सड़क पर मोड़ नहीं नजर आई और कार ड्रेन में पलट गई। इसमें कार सवार युवकों को हल्की चोटें आईं। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने किसी तरह कार सवार दोनों युवकों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद क्रेन के सहारे कार को निकाला। हालांकि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। हालांकि दो दिन पहले भी धुंध के चलते हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
जिले में शनिवार को धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम रही। इसके अलावा तापमान भी न्यूनतम सात डिग्री तो अधिकतम 17 डिग्री रहा। मौसम में आर्द्रता 70 प्रतिशत रही। हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा हुई। शुक्रवार रात को ही धुंध पड़नी शुरू हो गई थी। इसके चलते दोपहर तक शनिवार को धुंध रही। शाम को फिर धुंध ज्यादा शुरू हो गई थी।