{"_id":"662a7ca53eae5b6ffc0509e9","slug":"car-driver-hits-bike-rider-death-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109820-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Thu, 25 Apr 2024 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। गांव लुहारी के पास कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गया। उसे रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुग्राम के राजपुरा निवासी विजयपाल ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका लड़का सहिल 25 अप्रैल को सुबह बाइक पर लुहारी वेयर हाउस ड्यूटी करने के लिए गया था। उसके भतीजे शिव कुमार ने सूचना दी कि साहिल का लुहारी के पास कार ने एक्सीडेंट कर दिया। उसे इलाज के लिए रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन