फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cantonment area, villege

गांव टिटौली में बना मैक्रो कंटेनमेंट जोन

Thu, 06 May 2021 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
cantonment area, villege
रोहतक। कोरोना के कई पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिलाधीश कैप्टन मनोज कुमार ने गांव टिटौली को मैक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में टेस्टिंग और सैनिटाइजेशन का काम लगातार जारी है। गौरतलब है कि गांव टिटौली में एकाएक कई मौतें होने के बाद एक दिन पहले जिला प्रशासन ने बीडीपीओ को भेजकर हालात का फीडबैक लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ चार लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण माना है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों का आह्वान किया गया है कि वे टेस्टिंग और टीकाकरण में सहयोग करें ताकि कोरोना को हराया जा सके। प्रशासन ने बड़े पैमाने पर ग्रामीणों के टीकाकरण की योजना तैयार की है और लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खंड विकास व पंचायत अधिकारी राजपाल चहल लगातार लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। मैक्रो कंटेनमेंट जोन की हिदायतों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को बिना अनुमति घर से न निकलने, मास्क, दो गज की दूरी और हाथों को नियमित धोने के बारे में प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रशासन ने गांव की माल्याण पाना चौपाल में दवाओं और कोविड के टेस्ट के सारे प्रबंध किए हैं। जिन लोगों को बुखार या अन्य लक्षण हैं, वे यहां टेस्ट करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टिटौली गांव के चार लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत होने की पुष्टि हुई है। कुछ लोगों की मौत का कारण वृद्धावस्था रही है, जबकि कुछ लोग कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed