फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Candidates helpless in front of chaos, returned without getting medical done

Rohtak News: अव्यवस्थाओं के आगे अभ्यर्थी बेबस, मेडिकल कराए बिना लाैटे

Sat, 26 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Candidates helpless in front of chaos, returned without getting medical done
नागरिक अस्पताल में कार्ड बनवाने के लिए अभ्या​​र्थियों की लगी भीड़। स्त्रोत- संवाद
झज्जर। हरियाणा चयन आयोग के ग्रुप-सी और डी के विभिन्न पद और हरियाणा पुलिस में चयनित अभ्यर्थी शुक्रवार को मेडिकल के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे। सैकड़ों मरीज उपचार के लिए अस्पताल आए थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं गए। लिहाजा अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। ओपीडी में आपाधापी मची रही। पर्चा बनवाने के लिए भी धक्का मुक्की हुई। ईसीजी मशीन भी खराब हो गई और कई अभ्यर्थी लाैटने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

चार दिनों से नागरिक अस्पताल में हरियाणा चयन आयोग में ग्रुप-सी, डी, जेई, ग्राम सचिव, पटवारी में चयनित लगभग 50 से 60 अभ्यार्थी प्रतिदिन स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए पहुंच रहे है। शुक्रवार से हरियाणा पुलिस में चयनित अभ्यार्थियों के मेडिकल टेस्ट शुरू हो गए। सुबह 8 बजे से ही अस्पताल में भीड़ लगनी शुरु हो गई। नागरिक अस्पताल में 48 लड़के व 43 लडकियां स्वास्थ्य जांच कराने के लिए नागरिक अस्पताल आए। मेडिकल करवाने वालों की ज्यादा संख्या होने के कारण दोपहर में ओपीडी के बाहर लंबी लाइनें लग गई। चूंकि अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं की गई थी ऐसे में मेडिकल कराने के लिए लंबी लाइन लग गई। सामान्य मरीज भी उपचार के लिए पहुंच रहे थे। चिकित्सक मेडिकल करने में लग गए तो मरीजों ने हल्ला किया।
विज्ञापन

एक्स-रे रुम के बाहर लंबी लाइन लगी रही। मेडिकल कराने वाले अभ्यर्थी और मरीज दोनाें लाइन में लग गए जबकि व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ नहीं था इस वजह से एंट्री करने आदि कार्य में समय लगा जिस कारण काफी देर तक लाइन में खड़े अभ्यर्थी और मरीजों को परेशानी हुई। दोपहर करीब ढ़ाई बजे इसीजी मशीन खराब हो गई। जिसके कारण ज्यादातर अभ्यार्थियों को घर वापिस जाना पड़ा। अब शनिवार को इन्हें मेडिकल करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज बोले -अतिरिक्त चिकित्सक और स्टाफ लगाना चाहिए
मरीजों का कहना था कि अस्पताल में अभ्यर्थियों के मेडिकल का काम बढ़ गया है तो स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में अस्थायी ताैर पर कर्मचारियों और स्टाफ को लगाना चाहिए। चिकित्सक मेडिकल करने में लग जाएंगे तो मरीजों को काैन देखेगा। इस वजह से मरीज और अभ्यर्थी दोनों को परेशानी होती है।
आज भी होंगे मेडिकल : सीएमओ
सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिन चयनित अभ्यार्थियों का मेडिकल शुक्रवार को नहीं हो पाया और जिनको अपना मेडिकल टेस्ट करवाना है, वह शनिवार को नागरिक अस्पताल झज्जर में आकर अपने मेडिकल टेस्ट करवा सकते है। शनिवार को भी मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे।


वर्जन
दोपहर करीब ढ़ाई बजे कुछ समय के लिए इसीजी मशीन बंद हो गई थी जिसके बाद दूसरी मशीन से इसीजी टेस्ट किए गए। मशीन बंद हो जाने कारण कुछ अभ्यर्थी वापस चले गए। अब वह शनिवार को अपना मेडिकल करा सकते हैं।
डॉ. अजय सिंगला, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed