{"_id":"6976773191122a93f5095f93","slug":"campus-placement-drive-at-mdu-two-students-selected-rohtak-news-c-17-roh1019-800497-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, दो विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, दो विद्यार्थियों का चयन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च में कॅरिअर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित कंपनी जेम पंडित ने सेल्स एग्जीक्यूटिव और बिजनेस डेवलपमेंट पदों के लिए छात्रों का चयन किया।
विभिन्न शिक्षण विभागों से 92 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 24 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। चयन प्रक्रिया में योगिता इमसार और पार्थ यूआईईटी का इनसाइड सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों को 4.8 लाख रुपये वार्षिक का वेतन पैकेज प्रदान किया गया। कंपनी की ओर से सोनल और युक्ति ने साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन किया।
इस अवसर पर निदेशक इमसार प्रो. प्रदीप अहलावत व निदेशक सीसीपीसी प्रो. दिव्या मल्हान उपस्थित रहीं और उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उपनिदेशक सीसीपीसी डॉ. सौरभ कांत ने इस प्लेसमेंट ड्राइव का समन्वयन किया। संवाद