फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Campaign launched to ensure 100% voting

Rohtak News: शत प्रतिशत मतदान करवाने को चलाया अभियान

Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to ensure 100% voting
रोहतक। चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर जिला प्रशासन मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वीप अभियान जारी किया गया है। इसके तहत जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एडीसी वैशाली सिंह को बनाया गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग लगातार मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में हुमायूंपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वीप अभियान के तहत स्वीप के साथ सेल्फी व अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यालय की छात्राओं ने मतदाताओं को स्वीप के साथ सेल्फी के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया। विद्यार्थियों ने मेरा वोट-मेरा भविष्य, एक मत का महत्व के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। महिलाओं ने भी सेल्फी अभियान के दौरान स्वीप के साथ सेल्फी लेकर मतदान में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed