फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Call for rubber businessman Yash Jain and ask for four crore rupees

रबड़ व्यापारी यश जैन से फोन कर मांगी चार करोड़ रुपयों की चौथ

Wed, 22 Apr 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Call for rubber businessman Yash Jain and ask for four crore rupees
ग्रीन रोड निवासी रबड़ व्यापारी यश जैन को मोबाइल फोन पर मंगलवार को चार करोड़ रुपयों की चौथ देने की धमकी मिली है। आरोपी ने व्यापारी को कहा है कि कल यानि बुधवार दोपहर दो बजे भाई लोग आएंगे और उन्हें चार खोखे दे देना। चौथ मांगने की यह शिकायत व्यापारी ने तुरंत आर्य नगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस को दी शिकायत में वह विदेशी नंबर भी पुलिस को दिया गया है, जिस नंबर से आरोपी ने कॉल कर चौथ मांगी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आर्य नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में यश जैन ने बताया कि वार्ड 19, ग्रीन रोड का रहने वाला है। उसने बताया कि वह रबड़ व्यापारी है। मंगलवार को वह अपने घर पर परिवार सहित मौजूद था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से फोन आया। जो नंबर विदेशी प्रतीत हो रहा था, उस नंबर की शुरुआत +41 से थी। उस अनजान आरोपी व्यक्ति ने फोन पर चार करोड़ रुपयों की मांग की। यह रुपये आरोपी ने बुधवार को देने के बारे में कहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। सहमा व्यापारी तुरंत आर्य नगर पुलिस थाने पहुंचा। जहां जाने के बाद उन्होंने उक्त आरोपी के खिलाफ चार करोड़ रुपये चौथ मांगने की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

24 सेकेंड की कॉल में ये हुई बातचीत:
व्यापारी: हेलो
आरोपी: सेठ जी...
व्यापारी: नमस्कार जी, कौन
आरोपी: कल दोपहर दो बजे भाई लोग आएंगे, कोरोना को भूल के चार खोखा (चार करोड़) दे देना
व्यापारी: भाई साहब जी जो आदेश करो
आरोपी: हां, चार खोखा दे देना भाई लोगों को, सुबह सुबह आएंगे भाई लोग
व्यापारी: हैं, भाई साहब
इसके बाद आरोपी ने कॉल कट कर दी।
व्यापारी यश जैन की शिकायत मिली है। जिसमें उन्होंने एक विदेशी नंबर देते हुए चार करोड़ रुपये की चौथ मांगने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विदेशी नंबर को ट्रेस करवा कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेद प्रकाश, आर्य नगर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed