{"_id":"60f87ab78ebc3eb00b1db2d7","slug":"call-155260-in-case-of-online-fraud-the-amount-will-be-refunded-rohtak-news-rtk61851799","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी होने पर ‘155260’ पर करें कॉल, वापस होगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी होने पर ‘155260’ पर करें कॉल, वापस होगी रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर क्राइम के जरिये खाते से निकाली गई रकम एक कॉल कर वापस आ जाएगी। ठगी के शिकार हुए लोग राष्ट्रीय हेल्प लाइन पर नंबर 155260 पर कॉल कर अपनी रकम वापस प्राप्त कर सकते हैं। साइबर/डिजिटल धोखाधड़ी होने पर वित्तीय नुकसान रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। यह कहना है पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा का। वे बुधवार को ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों के लिए शुरू किए गए हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दे रहे थे।
एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम शाखा ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत लोगों को 155260 हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराने पर खाते या वॉलेट से निकाली गई रकम खाते में वापस आ जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर बनाए गए सिटीजन फाइनेंशियल फ्राड रिपोर्टिंग सिस्टम के तहत हेल्पलाइन नंबर-155260 जारी किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे पहले दिल्ली में लागू किया गया था। अब इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
यूं मदद करेगा हेल्प लाइन नंबर
ऑनलाइन ठगी का शिकार होने यानी किसी के बैंक खाते या ई-वॉलेट से पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है तो सबसे पहले 155260 पर डायल करना होगा। कॉल टेकर पीड़ित से संबंधित जानकारी ज्यों ही अपने सिस्टम पर फीड करेगा, अलर्ट संबंधित बैंकों के पास चला जाएगा। जिस बैंक के खाते व ई-वॉलेट से पैसा ट्रांसफर किया गया है व जिस बैंक के खाते या ई-वॉलेट मैं पैसा लिया गया है, दोनों को यह अलर्ट मिल जाएगा। यह अलर्ट मिलते ही बैंक पैसे की निकासी पर रोक लगा देगा। संपर्क किए जाने पर वह रकम उसके खाते में वापस लौटा दी जाएगी।