फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Buses will run from 13 to Vrindavan and Agra

वृंदावन और आगरा के लिए 13 से चलेंगी बसें

Fri, 10 Sep 2021 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Buses will run from 13 to Vrindavan and Agra
रोहतक डिपो से वृंदावन और आगरा के लिए 13 सितंबर से बसों का संचालन होगा। इससे रोहतक के साथ-साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को भी फायदा होगा। यात्रियों की मांग को देखते हुए यह बसें शुरू की जा रही हैं। दोनों जगहों के लिए एक-एक बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

रोहतक डिपो के एसएस जयबीर हुड्डा ने बताया कि रोहतक डिपो से वृंदावन और आगरा के लिए 13 सितंबर से बसें संचालित की जाएंगी। रोहतक से वृंदावन जाने वाली बस गुरुग्राम, पलवल, होडल व कोसी होते हुए जाएगी। यह बस रोहतक डिपो से दोपहर 12 बजे चलेगी। रात को वृंदावन में ही बस का ठहराव होगा व अगले दिन सुबह 5 बजे वृंदावन से रोहतक के लिए रवाना होगी। इसी तरह रोहतक से आगरा के लिए बस दोपहर 1:30 बजे रोहतक डिपो से चलेगी। बस गुरुग्राम, पलवल, होडल से मथुरा होते हुए आगरा पहुंचेगी। वहीं आगरा से पर्याप्त सवारियां मिलते ही सुबह 8 बजे के करीब बस की वापसी रोहतक के लिए होगी। कोरोना काल से पहले रोहतक डिपो से वृंदावन, आगरा के लिए बसें जाती थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद बसें बंद कर दी गई। उसके बाद पहली लहर जाने के बाद बसें शुरू की गई, फिर दूसरी लहर के दौरान बसें बंद कर दी। दूसरी लहर के बाद फिर से जुलाई में बसें शुरू की गईं लेकिन सवारियां न मिलने के कारण बसों को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बस का होगा रात्रि ठहराव
कई वर्षाें बाद ऐसा होगा कि हरियाणा रोडवेज की रोहतक डिपो की बसें उत्तर प्रदेश में रात्रि ठहराव करेंगी। इससे पहले इन रूटों की बस जाते ही वापस आ जाती थी। आगरा के लिए रोहतक से तीन बसें चलती थी, जो सुबह 4:30, 5:20 व तीसरी 6:30 बजे चलती थी। वृंदावन की बस पहले भी दोपहर 12 बजे ही जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed