फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BSP's dharna on 5th to demand compensation

Rohtak News: मुआवजे की मांग को लेकर बसपा का धरना पांच को

Tue, 02 Sep 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
BSP's dharna on 5th to demand compensation
कनीना। लगातार हो रही बारिश से कपास और बाजरे की फसलों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान फसल का मुआवजा दिलाने और ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग को लेकर बसपा कार्यकर्ता पांच सितंबर को उपमंडल अधिकारी कनीना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसका नेतृत्व बसपा नेता अतरलाल करेंगे। बसपा किसान सेल के जिला महामंत्री राजेंद्र यादव ने बताया कि खेतों में जलभराव से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। महेंद्रगढ़ जिले में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल नहीं खोला गया है। सरकार ने सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, झज्जर, फतेहाबाद और नूंह 12 जिलों के लिए 10 सितंबर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की घोषणा की है। लेकिन महेंद्रगढ़ को सूची से बाहर रखा गया है। इससे यहां के किसान अपनी फसल खराबे की रिपोर्ट दर्ज करने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed