फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   B.Sc. Genetics course will open doors to a bright future

Rohtak News: बीएससी जेनेटिक्स पाठ्यक्रम खोलेगा उज्जवल भविष्य के द्वार

Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. Genetics course will open doors to a bright future
रोहतक। जेनेटिक्स पाठ्यक्रम आने वाले समय में रोजगार, शोध और नवाचार की दिशा तय करेगा। ऐसे समय में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के जेनेटिक्स विभाग की ओर से संचालित चार वर्षीय बीएससी जेनेटिक्स पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उज्जवल भविष्य का द्वार खोलेगा। पाठ्यक्रम में 30 सीटें हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन




जेनेटिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. संतोष तिवारी ने बताया कि बीएससी जेनेटिक्स से विद्यार्थी रिसर्च एंड एकेडेमिया, बायोटेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, क्लिनिकल जेनेटिक्स, फॉरेंसिक साइंस, डाटा साइंस, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, फार्मा एवं ड्रग डेवलपमेंट, पर्यावरण संरक्षण तथा एग्रीकल्चर एवं प्लांट बायोटेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक क्षेत्रों में शानदार कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी वैज्ञानिक, रिसर्च एसोसिएट, लैब विशेषज्ञ, जेनेटिक काउंसलर, डीएनए एनालिस्ट, क्लिनिकल रिसर्च कोऑर्डिनेटर, बायोइनफॉर्मेटिक्स विश्लेषक और फार्मा विशेषज्ञ जैसे प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीन, फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ ने बताया कि आज स्वास्थ्य सेवाओं में आनुवंशिक रोगों की पहचान, अपराध जांच में डीएनए तकनीक, कृषि उत्पादन में सुधार, नई दवाओं के विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में जेनेटिक्स की भूमिका महत्वपूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed