फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brother-in-law's brother accused of murdering brother-in-law arrested after 15 years

Rohtak News: साले की हत्या का आरोपी जीजा का भाई 15 साल बाद गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 29 Apr 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's brother accused of murdering brother-in-law arrested after 15 years
साले की हत्या का आरोपी जीजा का भाई 15 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

- अपराध जांच शाखा द्वितीय पुलिस टीम ने किया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। वर्ष 2009 में अपने भाई के साथ मिलकर साले की हत्या करने के आरोप में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध जांच शाखा-द्वितीय बहादुरगढ़ की टीम ने आरोपी को काबू किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह ने बताया कि अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ की टीम ने नवंबर 2009 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गांव जसौर खेड़ी के सरपंच से सूचना मिली थी कि जसौर खेड़ी में रोहद गांव की तरफ जाने वाले रास्ते में आने वाली मेवात कैनाल नहर में एक शव पड़ा है। उसकी पहचान 29 नवंबर 2009 को दिलीप तिवारी निवासी हरोता सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश ने अपने भाई संदीप के रूप में की थी। उसने हत्या का आरोप अपने जीजा लक्ष्मण प्रसाद और उसके भाई प्रवेश पर लगाया था। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। इसमें एक आरोपी लक्ष्मण निवासी सिमरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया था और दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। इसे न्यायालय द्वारा 16 जुलाई 2010 को उद्घोषित आरोपी घोषित किया गया था। अब अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ प्रभारी विवेक मलिक की टीम ने 15 साल पुराने हत्या के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवेश निवासी सिमरी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दिल्ली में उसके भाई मृतक संदीप और आरोपी प्रवेश के बीच लड़ाई झगड़े हो गया था। इसी रंजिश के तहत आरोपियों द्बारा उपरोक्त मामले को अंजाम दिया गया। आगामी कार्रवाई थाना आसौदा द्वारा अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed