{"_id":"5e1f74e38ebc3e4b3412b502","slug":"brother-in-law-became-a-fan-asking-opd-to-fly-1-5-lakh-rohtak-news-rtk5374930155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा बन किया फोन, ओपीटी पूछ डेढ लाख रुपये उडाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा बन किया फोन, ओपीटी पूछ डेढ लाख रुपये उडाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठग ठगी करने का हर रोज एक नया तरीका अपना रहे हैं। बिजली विभाग के क्लर्क के पास एक शातिर ठग ने फोन कर कहा कि तेरा जीजा बोल रहा हूं रुपयों की जरूरत है। ठग ने कहा कि फोन पर ओटीपी नंबर भेजा है, वह बता दो। ओटीपी बताते ही पांच बार में ठग ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमला नगर निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजली विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। बुधवार को छह बजकर बीस मिनट पर फोन आया कि हैलो मनोज तेरा जीजा बोल रहा हूं, पेटीएम, फोन पे या रुपये लेनदेन से संबंधित कोई एप चलाते हो क्या, इस बात को मना करने पर ठग ने कहा कि फोन पर ओटीपी नंबर भेजा है जल्दी से वह बता दो। यह सोचकर ओटीपी नंबर ठग को बता दिया क्योंकि सामने वाले की आवाज उसके जीजा से बिलकुल मिल रही थी। ओटीपी बताते ही ठग ने पांच बार में खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। उसी समय जीजा से संपर्क किया तो उसने ओटीपी और किसी तरह की कॉल करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।