फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brilliant students were honored on the birth anniversary of martyr Ravindra

Rohtak News: शहीद रविंद्र की जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 06 Aug 2025 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Brilliant students were honored on the birth anniversary of martyr Ravindra
गांधी नगर ​स्थित शहीद रविंद्र पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मा - फोटो : स्वयं
रोहतक। शहीद रविंद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से शहीद रविंद्र की जयंती पर मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। ट्रस्ट ने छठी से बारहवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को एक स्कूल बैग, स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अशोक खुराना व विशिष्ट अतिथि राधेश्याम ढल शामिल हुए। अशोक खुराना ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शहीद के परिवार व बच्चों में प्रेरणा जागृत करते हैं। राधेश्याम ढल ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से स्कूल को पीएम श्री का दर्जा देने पर हम भारत सरकार का आभार व्यक्त करते है। हमें शहीदों की कुर्बानी को कभी भी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय प्राचार्य ने छात्रों को बताया कि 10 जुलाई 2012 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में रविंद्र वीरगति को प्राप्त हो गए थे। रोहतक के झज्जर चुंगी पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित है। ऐसे बहादुर वीर पर हमें गर्व है। इस मौके पर शहीद के पिता रणवीर सिंह, माता सुमित्रा देवी, भाई नवीन कुमार, आजाद, प्रदीप, सुरेंद्र हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed