फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brainstorming to make the nationwide strike a success

Rohtak News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंथन

Mon, 07 Jul 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Jul 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming to make the nationwide strike a success
रोहतक। 9 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रविवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक बस अड्डा स्थित यूनियन कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान पूर्ण रूप से चक्का जाम करने व हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंथन हुआ और कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य महासचिव दिनेश हुड्डा ने बताया कि 22 मई को साझा मोर्चा के साथ महानिदेशक परिवहन की बैठक हुई थी। बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अभी तक मांगों को लागू नहीं किया गया। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। कर्मचारी ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि प्राइवेट इलेक्ट्रिक बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल करने, परिचालकों व लिपिकों का पे ग्रेड बढ़ाने, चालक-परिचालकों को एक माह में 15 रात्रि ठहराव के भुगतान की पावर महाप्रबंधकों को देने, 2004 से पहले लगे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने की मांग लंबे समय से उठा रहे हैं।
इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने व चालक-परिचालक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कर्मशाला के कर्मचारियों को मिलने वाले देय अर्जित अवकाश पूर्व की भांति एक वर्ष में 33 अवकाश देने की मांग कर रहे हैं ।

कर्मशाला में ग्रुप डी के 2018 के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करने। 10 वर्ष के बकाया बोनस में से 2 साल का बोनस जल्द ही मुहैया करवाना भी उनकी मांगों में शामिल है। इस मौके पर डिपो प्रधान सुमेश कुंडू, सचिव मंजीत दलाल, सतेंदर, मंदीप, संदीप, चांद, राजेंद्र, अजयवीर, प्रदीप, सुरेश व राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed