फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brainstormed on preparations for Mahila Mahapanchayat

Rohtak News: महिला महापंचायत की तैयारियों पर किया मंथन

Sat, 27 May 2023 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 27 May 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Brainstormed on preparations for Mahila Mahapanchayat
रोहतक। रविवार को नए संसद भवन के सामने हाेने वाली महिला महापंचायत की तैयारियों को लेकर सिटीजन क्लब में खाप प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत ने की।अहलावत खाप प्रधान जय सिंह ने बताया कि जंतर मंतर पर धरनारत खिलाड़ियों के समर्थन में सभी खापों के जिम्मेदार व्यक्ति महिलाओं को दिल्ली संसद भवन तक पहुंचाने में मदद करेंगे। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उनके साथ पूरा सहयोग किया जाएगा। खाप 84 के प्रधान हरदीप अहलावत ने बताया कि महिलाओं में इस पंचायत को लेकर काफी उत्साह है और रोहतक से बड़ी संख्या में महिलाओं के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हुडा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा और कार्यकारी प्रधान रामफूल हुड्डा ने गांव से गाड़ियां भरकर दिल्ली पहुंचने की बात कही। वही लौरा खाप प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र सिंह लौरा ने बताया कि उनकी खाप इस महिला पंचायत में अपना पूर्ण सहयोग देगी। सांसी समाज के जिला प्रधान एडवोकेट जोगेंद्र सिंह सांसी ने बताया कि उनका समाज बेटियों के साथ है और वे इस महापंचायत को पूर्ण सहयोग देंगे। मलिक खाप प्रतिनिधि राजवीर सिंह मलिक ने बताया कि मलिक खाप से बड़ी संख्या में महिलाएं नए संसद भवन पर पहुंचेगी। सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने बताया कि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की पंचायत से अंतिम नतीजे पर पहुंचना है। सरकार को बेटियों को न्याय दिलाने व दोषी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed