{"_id":"63e82b08845a170be3085e94","slug":"brahmins-will-soon-get-the-land-of-paharwar-sunil-sharma-rohtak-news-c-17-1-63882-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मणों को जल्द मिलेगी पहरावर की जमीन : सुनील शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मणों को जल्द मिलेगी पहरावर की जमीन : सुनील शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। प्रदेश के ब्राह्मणों का सबसे बड़ा मुद्दा गांव पहरावर की जमीन का है, जिसके दस्तावेज प्रदेश सरकार किसी भी समय जारी कर सकती है। इस जमीन को ब्राह्मण समाज के लोगों को सौंपने की प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने गांव पहरावर में गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को दी जाने वाली जमीन के दस्तावेज जल्दी पूरे करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। यह बात एचएसआईआईडीसी के चीफ कॉर्डिनेटर सुनील शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस जमीन को साल 2022 से 2055 तक 33 सालों के लिए नए सिरे से लीज पर दिया जाना प्रस्तावित है, जबकि पहले यह लीज वर्ष 2009 से 2042 तक थी, जिसमें से लीज के 13 साल बिना निर्माण के पूरे हो चुके थे। पिछले किसी भी जुर्माने को सरकार माफ करने की तैयारी में है, जो नौ करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा 1700 एकड़ जमीन धौलीदार ब्राह्मणों को देने की भी तैयारी चल रही है। सेक्टर-26 में एक ही स्थान पर करीब 15 एकड़ तीन कनाल जमीन गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को दी जा सकती है। एचएसवीपी के प्रशासक धीरेंद्र खड़गटा कुछ दिन पहले ही पहरावर स्थित विवादित जमीन और सेक्टर-26 की नई प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर चुके हैं। इसके लिए सरकार को संशोधित प्लान भेजा जा रहा है। इसके साथ ही राज्य सरकार भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी कराने के लिए केंद्र सरकार को पहले ही पत्र लिख चुकी है। उन्होंने कहा कि 1966 से अब तक किसी सरकार ने भगवान परशुराम को याद नहीं किया, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साबित कर दिया कि वे सभी जातियों व धर्म को सम्मान देते हैं। इस अवसर पर राजा सरपंच मदीना, प्रवीण कौशिक पूर्व सरपंच पहरावर, रमेश बोहर, जितेंद्र भैंसरु, संदीप कौशिक, सीलु दांगी पहलवान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, धर्मबीर शर्मा, अनिल धनाना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।