फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BPE will now replace degree Beepiis

अब बीपीई की जगह मिलेगी बीपीईएस की डिग्री 

Wed, 08 Jun 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 08 Jun 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
BPE will now replace degree Beepiis
39 फीसदी से आगे बढ़ाने का लक्ष्य - फोटो : Getty
फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट से मिलने वाली बीपीई और एमपीई की डिग्री अब नहीं मिलेगी। इनके स्थान पर बीपीईएस और एमपीईएस की डिग्री दी जाएगी। हाल ही में यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर बैचलर और मास्टर्स कोर्स की इन डिग्रियों के नामों में संशोधन किया है।
विज्ञापन


दरअसल, अब तक फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में बीपीई (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) और एमपीई (मास्टर्स ऑफ फिजिकल एजुकेशन) के नाम से डिग्री दी जाती थी। कुछ समय पहले मांग उठी थी कि इन डिग्रियों के नामों में संशोधन किया जाए। इसमें कहीं न कहीं स्पोर्ट्स का नाम जोड़ा जाए। लंबे अरसे बाद यूजीसी ने इसके नामों में संशोधन कर दिया है।
विज्ञापन


अब बीपीई के स्थान पर बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स और एमपीई के स्थान पर मास्टर्स ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की डिग्री दी जाएगी। नए सत्र से ही यह लागू होगा। बता दें कि बीपीईएस की तीन वर्षीय डिग्री के लिए 12वीं के बाद प्रवेश लिया जा सकता है। जबकि एमपीईएस की डिग्री दो वर्ष की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed