फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   boxing academy, sai, international boxing academy, boxer, rohtak

राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी अब हुई अंतरराष्ट्रीय

Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 02 Mar 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
boxing academy, sai, international boxing academy, boxer, rohtak
BOXING - फोटो : demo pic
राजीव गांधी खेल स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी अब अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी होगी। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबा), बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बीच बुधवार को त्रिस्तरीय एमओयू साइन किए गए। इसके तहत अब राजीव गांधी खेल स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी का दर्जा मिल गया है। ऐसा होने से अब अकादमी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी कोच मिल सकेंगे। दूसरे तरह की भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। अब अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी के तहत सेटेलाइट अकादमी होंगी और अकादमी के तहत ही आठ रिजनल केंद्रों को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर

राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी के अंतरराष्ट्रीय स्तर की होने से बॉक्सरों, कोच, रेफरी और जजों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। जमीनी स्तर पर बॉक्ंिसग को विकसित करने के लिए कोच के लिए होने वाले उच्च स्तरीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को भी साझा किया जाएगा। अब विदेश के कोच आएंगे और स्थानीय कोच को प्रशिक्षित करेंगे। जबकि अपने देश के कोच को विदेश जाने का मौका मिलेगा। इसमें एक साल में दो सप्ताह के लिए विशेषज्ञ, कोच और रेफरी व जज को प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

- सतीश कुमार सरहदी, मुख्य संचालन अधिकारी, एनबीए, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed