फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Botanical garden will be built on the land of temporary Nandishala

Rohtak News: अस्थायी नंदीशाला की जमीन पर बनेगा वनस्पति उद्यान

Sun, 19 Jan 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Botanical garden will be built on the land of temporary Nandishala
18जेएनडी35: अ​धिकारियों से बातचीत करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को विकास कार्यों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर का दौरा किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्य शुरू करने की बात कही। उन्होंने फायर ब्रिगेड को जेडी 7 पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया। अस्थायी नंदीशाला की जमीन पर वनस्पति उद्यान बनाने का निर्णय लिया गया।
डॉ. मिड्ढा रानी तालाब के पास खाली पड़ी जमीन पर स्थित पार्किंग साइट पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही मिट्टी को समतल करने व आसपास के अवैध कब्जों को हटवाने के निर्देश दिए। यहां पर चंडीगढ़ के सेक्टर 17 की तर्ज पर ऑडिटोरियम व शॉपिंग काम्पलेक्स बनाने के लिए अधिकारियों के साथ विचार किया। उन्होंने फायर ब्रिगेड कार्यालय को शहर की भीड़ से दूर करने के लिए जेडी 7 पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। अस्थायी नंदीशाला को जयंती देवी मंदिर के सामने से श्रीगोशाला में शिफ्ट करने और नंदीशाला के लिए अन्य स्थान पर जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कमेटी बनाने की बात कही। कहा कि जयंती देवी मंदिर के सामने नंदीशाला की जमीन पर वनस्पति उद्यान (बॉटनिकल पार्क) का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी घोषणा सीएम ने की थी। आगामी सप्ताह में इसकी डीपीआर भी तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए, ताकि बाजार में कोई घटना होने पर एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को पहुंचने में आसानी हो। अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों के साथ मिलकर व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग स्थल के पास ही एसपी ने शहर थाना को शिफ्ट करने के लिए जगह की मांग डिप्टी स्पीकर के सामने की। शहर थाना के पास बाजार में जगह कम होने से दिक्कत बनी हुई है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि शहर में काफी पुरानी जगह है। जब वह स्कूल में पढ़ते थे, तब से यह जगह है और किसी की नजर नहीं आई। खाली जमीन का काफी अच्छे तरीके से प्रयोग किया जाएगा। सबसे पहले यहां पार्किंग बनाई जाएगी। क्योंकि पार्किंग को लेकर शहर में समस्या है। यहां नगर परिषद की तरफ से पार्किंग बनाई जाएगी। इसके बाद यहां कोई और प्रोजेक्ट लाने का काम किया जाएगा। मोहनलाल बड़ौली पर लगाए गए आरोप पर कहा कि उन्हें विपक्ष से कोई लेना-देना नहीं है। यह सब एक षड्यंत्र है। अवसर पर डीसी इमरान रजा, एसपी राजेश कुमार, डीएमसी गुलजार मलिक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
अतिक्रमण से आमजन को होती है परेशानी
बाजार में अतिक्रमण को लेकर डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि सबको यह समझना होगा कि अतिक्रमण करने से आमजन को क्या परेशानी होती है। शहर में अतिक्रमण नहीं रहेगा तो बाजार में ग्राहक ज्यादा आएंगे। अतिक्रमण के चलते ग्राहक बाहर की बाहर रह जाते हैं। शहर में दुकानों के आगे एक जगह निर्धारित कर दी जाएगी। फिर कोई भी उस जगह के आगे सामान नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि जींद से पिंडारा तक वॉल टू वॉल किया जा रहा है, ताकि दीवारें सुंदर लगें। जमीन पर जो झुग्गी झोपड़ी वाले रह रहे हैं, उनके लिए भी रास्ता निकाला जाएगा। किसी भी गरीब आदमी को परेशान नहीं किया जाएगा। शहर भी सुंदर हो और इन लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed