फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Boosting station will be built in seven months as soon as funds are released

Rohtak News: फंड जारी होते ही सात माह में बनेगा बूस्टिंग स्टेशन

Mon, 05 May 2025 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Boosting station will be built in seven months as soon as funds are released
04सीटीके39 रैनकपुरा ​स्थित आंबेडकर पार्क बना तालाब। संवाद
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की पांच से अधिक कॉलोनियों को पेयजल किल्लत के कारण कई बार सड़कों पर उतरना पड़ा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम को रैनकपुरा में बूस्टिंग स्टेशन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज रखा है।
इसके लिए नगर निगम ने फंड जारी करने के लिए तेजी बरती है। ऐसे में उम्मीद है कि रैनकपुरा क्षेत्र की कॉलोनियों में पेयजल किल्लत से जल्द ही बूस्टिंग स्टेशन बनने के बाद राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के रैनकपुरा व खोखराकोट क्षेत्र में करीब 10 साल से पेयजल किल्लत सता रही है। जुलाई-2024 में नगर निगम ने जनस्वास्थ्य विभाग से बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण के लिए अनुमानित खर्च का ब्योरा मांगा था, जिससे बाद जनस्वास्थ्य विभाग सर्वे कर मार्च-2025 में नगर निगम को बूस्टिंग निर्माण के लिए दो करोड़ 33 लाख रुपये की लागत का अनुमानित खर्च का ब्योरा भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि रैनकपुरा में पेयजल समस्या निदान के लिए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण होना है। इसके लिए निगम की ओर से फंड जारी होने का इंतजार है। वहीं, नगर निगम संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि 9 मई को हाउस की बैठक होनी है। रैनकपुरा बूस्टर का प्रस्ताव रखा जाएगा। अनुमति के बाद फंड विभाग के पास भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed