फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   body of youth from Sanjay Nagar, Rohtak was found hanging from a noose at Medical turn

Rohtak: संजय नगर के युवक का मेडिकल मोड़ पर फंदे से लटका मिला शव, शादी समारोह में सजावट का काम करता था मृतक

Fri, 21 Jun 2024 01:22 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jun 2024 01:22 PM IST
सार

मृतक आशीष समारोह में फूलों से सजावट का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। वीरवार की शाम घर से निकला था। लेकिन अब शुक्रवार सुबह पता चला कि उसका शव मेडिकल मोड़ के पास पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला है।

विज्ञापन
body of youth from Sanjay Nagar, Rohtak was found hanging from a noose at Medical turn
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के संजय नगर के युवक 32 वर्षीय आशीष का शव शुक्रवार सुबह मेडिकल मोड़ के पास पेट से बंधे फंदे से लटका मिला। युवक ने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर शव लटकाया है। यह पोस्टमार्टम के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल शव पीजीआई थाना पुलिस ने डेड में रखवाया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
संजय नगर निवासी लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आशीष समारोह में फूलों से सजावट का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। वीरवार की शाम घर से निकला था। वह घर आया तो उसने परिजनों से पूछा था कि आशीष कहा है। परिजनों ने बताया कि शाम को ही प्रेम घर पर आया था। थोड़ी देर बाद वह चला गया। इसके बाद आशीष भी घर से चला गया। रातभर वे उसे ढूंढते रहे, लेकिन अब शुक्रवार सुबह पता चला कि उसका शव मेडिकल मोड़ के पास पेड़ से बंधे फंदे से लटका मिला है। उन्हें नहीं पता कि आशीष ने आत्महत्या की या नहीं। किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस को जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed