फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of international yoga player found hanging, Inspector was posted in Rohtak, fear of suicide

अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी फंदे से लटका मिला शव: रोहतक में इंस्पेक्टर पद पर था तैनात, आत्महत्या की आशंका

Thu, 21 Sep 2023 04:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Sep 2023 04:16 PM IST
सार

मृतक वीरभान पहले सिपाही भर्ती हुआ था, जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दूसरे कार्यकाल में इंस्पेक्टर बन गया। फिलहाल वह भौंडसी स्थित पुलिस अकादमी में योगा शिक्षक के तौर पर ड्यूटी कर रहा था।

विज्ञापन
Body of international yoga player found hanging, Inspector was posted in Rohtak, fear of suicide
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर के योगा खिलाड़ी एवं हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर वीरभान का शव गुरुग्राम स्थित फ्लैट में फंदे से लटका मिला है। आशंका है कि उसने पारिवारिक कलह के चलते जान दे दी। वह जिले के गांव खिड़वाली का रहने वाला था और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में खेल कोटे से इंस्पेक्टर भर्ती हुआ था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
ग्रामीणों ने बताया कि वीरभान पहले सिपाही भर्ती हुआ था, जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दूसरे कार्यकाल में इंस्पेक्टर बन गया। फिलहाल वह भौंडसी स्थित पुलिस अकादमी में योगा शिक्षक के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। 14 से 16 नवंबर करनाल में अंतरराष्ट्रीय पुलिस योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वीरभान ने स्वर्ण पदक जीता था।  इसमें 11 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिड़वाली के वीरभान ने 30 से 40 आयु वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। खेल कोटे से हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए वीरभान ने अनेक उपलब्धि प्राप्त की है। 5 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में मैडल विनर रहे है , एशियन चैंपियनशिप में मैडल विनर रहे है, 3 बार भारत योग टाईटल से नवाजे गए है, 28 बार राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में मैडल विनर रहे है, 7 बार ऑल इंडिया पुलिस गेम के मैडल विनर रहे है, वीरभान अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता जगत सिंह, चाचा रामफूल हुडडा, अपने कोच वा हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों को देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed