फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Board of Pandit Shri Ram Sharma uprooted from HUDA City Park

Rohtak News: हुडा सिटी पार्क से पंडित श्रीराम शर्मा का बोर्ड उखाड़ा

Tue, 26 Mar 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Board of Pandit Shri Ram Sharma uprooted from HUDA City Park

विज्ञापन
रोहतक। नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क पर लगा स्वतंत्रता सैनानी पंडित श्रीराम शर्मा का बोर्ड उखाड़ दिया। घटना से समाज के अंदर रोष है। पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने डीसी अजय कुमार को मांग पत्र देकर नया बोर्ड लगाने व पुराना बोर्ड को उखाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक दीक्षित ने बताया कि सोमवार को अज्ञात लोगों ने पार्क के गेट से पं श्रीराम शर्मा का बोर्ड उखाड़कर गायब कर दिया। इससे समाज के अंदर रोष है। मामले को लेकर विचार मंच के एक प्रतिनिधिमंडल डीसी अजय कुमार से मिला और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। डीसी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। दीक्षित ने बताया कि नगर निगम ने 1 अक्टूबर 2023 को पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती के अवसर पर उनको सम्मान देते हुए हुडा सिटी पार्क का नामकरण पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना व अन्य लोग भी मौजूद थे। मांग पत्र देने वालों में विचार मंच के उपाध्यक्ष रणधीर भारद्वाज, सचिव सत्यवान राजा, प्रेस प्रवक्ता सतीश प्रकाश पहरावर, वरिष्ठ सदस्य रविंद्र सिंह वरिष्ठ व सदस्य नरेंद्र शर्मा भी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed