{"_id":"62db11422376240e154f012a","slug":"board-exam-daughters-of-the-district-topped-with-more-than-99-percent-marks-rohtakcity-news-rtk6530891193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 99 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर जिले की बेटियां अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 99 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर जिले की बेटियां अव्वल
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद एमडीएन स्कूल में खुशी का इजहार करते छात्र छात्राएं। अमर ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। सीबीएसई के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम का इंतजार शुक्रवार दोपहर समाप्त हुआ। कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी अपना परिणाम जानकर खुशी से झूम उठे। बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 99 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर जिले की बेटियां छाई रही। बेटे भी इस बार कम नहीं रहे। 12वीं वाणिज्य में दूहन स्कूल के मोहित ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूलों में भी दिन भर रौनक बनी रही। कोई पास होने पर मिठाई लेकर पहुंचा तो कोई मेरिट सूची में नाम आने पर शिक्षकों से आशीर्वाद लेने पहुंचा। परीक्षा परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे पर भी विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। जिले के विभिन्न स्कूलों ने अपने शानदार परिणाम को लेकर शिक्षकों व विद्यार्थियों को श्रेय दिया है।
शिक्षा भारती की बेटियों ने लहराया परचम
शिक्षा भारती विद्यालय राम नगर रोहतक की बेटियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया। इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की 155 छात्राओं में से वाणिज्य संकाय की तनिशा कालरा ने 96.6, विज्ञान संकाय में शिवानी ने 94.6 व कला संकाय में अनुष्का ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्य ममता भोला ने बताया कि 55 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त कर विद्यालय का नाम ऊंचा किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. हीरा सिंह यादव, प्रबंधक अनुराग जैन, कोषाध्यक्ष शादीलाल विरमानी, विद्यालय प्राचार्य ममता भोला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को सराहा।
शत प्रतिशत रहा एमडीएन स्कूल का परिणाम
एमडीएन पब्लिक स्कूल का 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा सोनाली ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा में टॉप किया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मौपाली मित्रा ने बताया कि दसवीं व बारहवीं का बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ सोनाली ने दसवीं कक्षा में स्कूल में टॉप किया। साथ ही ईशा ने 96.2 अंक, अक्षिता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही 12वीं कक्षा का परिणाम भी बेहतरीन रहा। इसमें कला संकाय में मुस्कान सिंगरोहा ने 97.8 प्रतिशत, कॉमर्स में सोनाक्षी ने 98 प्रतिशत, मेडिकल में लक्ष्य खर्ब ने 96.8 प्रतिशत और नॉन मेडिकल में आशीष ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी स्ट्रीम में टॉप किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल करिश्मा, एग्जाम इंचार्ज राहुल सहगल, खेल इंचार्ज जनक राज, समस्त स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॉमर्स में सौम्या अग्रवाल ने 98.4 प्रतिशत, सुमित सिंगला ने 97.6 प्रतिशत, गुंजन ने 96.6 प्रतिशत, जिज्ञासु ने 96.6 प्रतिशत, मानविकी संकाय में मानसी ने 96.4 प्रतिशत, कोमल ने 96 प्रतिशत अंक लेकर क्रमश: पहले से छठा स्थान हासिल किया। मॉडल एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, सचिव राजेश सहगल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य डॉ. अरूणा तनेजा ने कहा कि मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस बार भी अच्छा परिणाम लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।