फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's Vijay Sankalp Rally on 3rd, CM will come

Rohtak News: भाजपा की विजय संकल्प रैली में 3 को आएंगे सीएम

Thu, 25 Apr 2024 07:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
BJP's Vijay Sankalp Rally on 3rd, CM will come
रोहतक। तीन मई को आईटीआई मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली आयोजित की जाएगी। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं व रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारी को लेकर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक विधानसभा के कार्यालय पर विधानसभा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री और प्रभारियों संग बैठक की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता ही हरियाणा से कांग्रेस की मुक्ति चाहते हैं। हुड्डा सिर्फ अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस को समाप्त करना चाहते हैं। हजारों एकड़ भूमि बिल्डरों और कोलोनाइजर्स को सौंप कर सिर्फ अपना व्यक्तिगत हित साधा। वह किस मुंह से जनता के बीच जाकर वोट मांग सकते हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस जिसने भारत में लगभग 60 वर्षों तक शासन किया। अब स्थिति यह है कि हरियाणा में नौ सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

बैठक में सभी पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता रोहतक विधानसभा के 170 बूथों पर 30 तारीख से 2 तारीख तक अपना संपर्क अभियान करेंगे। इसमें केंद्रीय स्तर, प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रोहतक विधानसभा के प्रभारी रमेश भाटिया, विधानसभा के संयोजक ओम प्रकाश बागड़ी, तीनों मंडलों के अध्यक्ष अशोक सहगल, राजीव भांकर, जय भगवान जांगड़ा, तीनों मंडलों के महामंत्री रॉकी सहगल, मनोज मक्कड़, प्रशांत राणा, अजय निझावन प्रभारी डॉ. मंगल सैन मंडल, ईश्वर सिंघल, सतीश आहूजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed