फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's foot march tomorrow; national president Nitin Nabin to participate

Rohtak News: भाजपा की पदयात्रा कल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होंगे शामिल

Sat, 31 Oct 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
BJP's foot march tomorrow; national president Nitin Nabin to participate

विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत रविवार को जाट शिक्षण संस्थान से लेकर डी-पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल होंगे। यात्रा 10 बजे से शुरू होकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के ठीक सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर खत्म होगी।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी दलों की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ देश बचाओ रैली को जवाब देने के लिए भाजपा देशभर में एक नवंबर को प्रदर्शन करेगी। भाजपा हुड्डा के गढ़ में पदयात्रा के जरिये राजनीतिक ताकत दिखाएगी। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता सहित 12 जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत हरियाणा में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान फरीदाबाद में, 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल में आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे अंबाला में 1857 की क्रांति के अनगिनत गुमनाम नायकों के बलिदान और संघर्ष को समर्पित शहीदी स्मारक का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी, आईएनडीआई गठबंधन के नेता और कुछ संगठन रोज नया झूठ लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने के लिए विपक्ष का सहारा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed