{"_id":"67b4d9950d14e7a75905f2b9","slug":"bjps-female-candidate-has-done-inter-caste-marriage-rohtak-news-c-17-roh1019-603064-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाजपा की महिला प्रत्याशी ने कर रखा है अंतरजातीय विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाजपा की महिला प्रत्याशी ने कर रखा है अंतरजातीय विवाह
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा की वार्ड दो से महिला प्रत्याशी आशा लता ने अंतरजातीय विवाह कर रखा है। वे एससी समुदाय से हैं, जबकि पति बीसी समुदाय से हैं। मंगलवार को विरोधियों ने शिकायत की कि भाजपा प्रत्याशी के पास पुख्ता कागजात नहीं हैं जबकि प्रत्याशी का कहना है कि विरोधी जानबूझकर ऐसी बात कर रहे हैं, उनके पास एडीसी की तरफ से जारी प्रमाण पत्र है।
महिला प्रत्याशी आशा लता ने बताया कि वह नेहरू कॉलोनी की रहने वाली है। 2003 में उसने धर्मबीर सैनी से अंतरजातीय शादी की थी। उसका एक बेटा व बेटी है। बेटा डाक विभाग में नौकरी करता है, जबकि बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उनका वार्ड दो एससी समुदाय के लिए आरक्षित है। भाजपा ने उनको वार्ड से प्रत्याशी बनाया है। चुनाव अधिकारी से पता लगा था कि कुछ लोगों ने उनकी शिकायत की है कि उनके पास एससी जाति का होने का प्रमाण पत्र नहीं है, जबकि ऐसा नहीं है। एडीसी के हस्ताक्षर किया प्रमाण पत्र है, जिसके आधार पर उसने नामांकन जमा कराया है। आशालता के पति ने धर्मबीर सैनी ने कहा कि विरोधी जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं।