फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP will gauge the pulse of the public from the civic polls

निकाय चुनाव से जनता की नब्ज टटोलेगी भाजपा

Tue, 22 Feb 2022 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP will gauge the pulse of the public from the civic polls
बीजेपी नेता व पदाधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ साथ म
रोहतक। भले ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव साल 2024 में है मगर भाजपा ने अभी से अप्रत्यक्ष तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत भाजपा निकाय चुनाव में जनता की नब्ज टटोलेगी।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन की सोमवार को नगर निकाय चुनाव प्रबंधन को लेकर हिसार रोड स्थित बैक्वेंट हॉल में बैठक हुई। इसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले निकाय चुनावों में जीत हासिल करने के कई मंत्र दिए। चूंकि निकाय चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए प्रदेश संगठन माहौल बनाने के लिए शानदार जीत हासिल करना चाहता है। निकाय चुनाव का परिणाम ही विधानसभा चुनाव की जीत आधारशिला होगी।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेता, पदाधिकारियों और विधायकों को निर्देश दिया कि चुनाव सफलतापूर्वक होने चाहिए। इसके लिए सभी अभी से जुट जाएं। चुनाव से पहले तैयारियों और चुनाव होने तक के सभी कामों में ये प्रभारी अहम भूमिका में रहेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि सभी पालिकाओं व परिषदों में नेताओं के प्रवास तय किए हैं। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा। इस दिन हरियाणा में वंदेमातरम का उद्घोष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद को किया जाएगा याद
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले बलिदानियों के शौर्य को छिपाने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर उनकी कथाओं को हरियाणा के जन-जन तक पहुंचाएगा। 27 फरवरी को शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर प्रदेशभर में चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। लाखों कार्यकर्ता एक साथ वंदेमातरम का उद्घोष करेंगे। उन परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके लाल देश की आजादी के लिए लड़े। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश सरकार का बजट जन हितैषी बजट होगा।

बैठक में ये रहे मौजूद
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रनबीर गंगवा, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, विधायक मोहन लाल बडौली, पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, पंचकूला विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, अंबाला शहर विधायक असीम गोयल, विधायक सीमा त्रिखा, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के चेयरमैन धुमन सिंह किरमिच, डॉ. दिनेश घिलौड, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, भाजपा एससी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, पूर्व मंत्री कविता जैन, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, सतीश आहूजा, राजेश भालोट, तरूण सन्नी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed