Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
BJP will form government in Haryana, lotus will bloom in Maham also: MP Ramchandra Jangda
{"_id":"66a576ec23908c24480276b4","slug":"bjp-will-form-government-in-haryana-lotus-will-bloom-in-maham-also-mp-ramchandra-jangda-rohtak-news-c-17-roh1020-472119-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में भाजपा बनाएगी सरकार, महम में भी खिलेगा कमल : सांसद रामचंद्र जांगडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में भाजपा बनाएगी सरकार, महम में भी खिलेगा कमल : सांसद रामचंद्र जांगडा
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
27महम04...सांसद रामचंद्र जांगडा का स्वागत करते मोहरा के ग्रामीण।
Link Copied
महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र ने शनिवार को मोखरा गांव में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हलके के सभी गांवों में सांसद निधि से और सरकार के माध्यम से अनगिनत विकास कार्य करवाए हैं। जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री के कारण विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। पहले अमेरिका में भारत के प्रधानमंत्री के जूते व कपड़े तक उतरवा कर जांच की जाती थी। अब वहां का राष्ट्रपति स्वागत के लिए तैयार मिलता है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा में भी भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। महम हलके में भी कमल का फूल खिलेगा। इस मौके पर महंत सतीश दास, सुनीता डांगी, कर्नल संदीप नैन, धर्मवीर खत्री, रेखा रोहिला, परवीन खत्री, सिंचाई विभाग के एक्सइन रामनिवास, बीडीपीओ नरेंद्र धनखड़ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।