{"_id":"66e7d322c0d78d8318095e6b","slug":"bjp-state-general-secretary-of-mahila-morcha-gayatri-devi-joined-congress-2024-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Election: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Election: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल
Mon, 16 Sep 2024 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:06 PM IST
सार
गायत्री देवी हांसी से भाजपा की टिकट की दावेदार थीं। उनके अलावा पूर्व मंत्री ओमप्रकाश बेरी, विक्रम कादियान भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वे हांसी से भाजपा की टिकट की दावेदार थीं। उनके अलावा पूर्व मंत्री ओमप्रकाश बेरी, विक्रम कादियान भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में सभी ने पार्टी बदली।
इस दाैरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने वालों का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। पूरे मामले के पीछे साजिश नजर आ रही है।
विज्ञापन
इस दाैरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कुमारी सैलजा पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि टिप्पणी करने वालों का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। पूरे मामले के पीछे साजिश नजर आ रही है।
विज्ञापन
हिसार में भाजपा को तीसरा झटका
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गायत्री यादव भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेशध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है। तीन दिन में यह भाजपा को तीसरा झटका लगा है।14 सितंबर को बरवाला नगर पालिका के चेयरमैन रमेश बेटरीवाला ने भाजपा छोड़ी थी। 15 सितंबर को उकलाना नगर पालिका के चेयरमैन सुशील सिंगला ने भी पार्टी छोड़ी थी। यह तीनों लोग ही कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में लिखा कि मैं पिछले 14 साल से खून पसीने से सींचा है। छात्र जीवन से लेकर अब तक मैंने व मेरे परिवार ने पार्टी के लिए निष्ठा के साथ काम किया। पार्टी ने इस बार महिला मोर्चा की किसी भी सदस्य को टिकट न देकर महिला शक्ति का अपमान किया है। पार्टी के नेता महिला सम्मान की बड़ी बड़ी बातें करते हैं। पिछले दस साल में प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी महिला-कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। पार्टी में अब कार्यकर्ताओं का दम घुट रहा है। अटल ,आडवाणी, सुषमा स्वराज, दीन दयाल के विचारो की पार्टी नहीं रह गई है। अब पार्टी पूंजीपतियों व चाटुकारों की शरण स्थली बन कर रह गई है। दस साल में किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, कर्मचारियों, हर एक वर्ग की प्रताड़ना की गई। इन कारणों के चलते मैं अपने पद तथा पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।