{"_id":"6615b745202c63c3df0066d4","slug":"bjp-retaliated-on-congress-leaders-statement-former-minister-said-time-for-intimidation-is-gone-rohtak-news-c-17-roh1019-398950-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार, पूर्व मंत्री बोले- धमकाने का समय चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार, पूर्व मंत्री बोले- धमकाने का समय चला गया
विज्ञापन
महम में मंगलवार को आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे कार्यकर्ता।
महम (रोहतक)। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच सियासी माहौल गरमाने लगा है। महम की विजय संकल्प रैली के मंच से भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि बेरी की जनसभा में एक दिन पहले कांग्रेस के पांच बार के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुबीर कादियान धमकाने वाली भाषा का प्रयोग कर रहे थे, लेकिन अब समय धमकाने का चला गया है।
बेरी में एक दिन पहले कांग्रेस की रैली हुई, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कांग्रेस के विधायक रघुबीर कादियान कह रहे हैं कि हुड्डा साहब! अगर दीपेंद्र दोबारा गिनती की अर्जी दे देता तो छह घंटे में गिनती होती। लाखों लोग ट्रैक्टर से रोहतक पहुंच जाते। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी 30 हजार की लीड महम हलके से लेंगे। वहीं बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अनिल बंटू ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा व काला चेयरमैन, महंत सतीश दास, शमशेर सिंह खरक, सतीश नांदल, रेनू डाबला, मंजू हुड्डा आदि ने भी संबोधित किया।
...
प्रदेश की शांति भंग करने वालों को वोट से सजा देगी जनता
भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश की शांति भंग करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। वोट की चोट देकर सजा देगी क्योंकि कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज को आपस में लड़ा दिया था। वहीं, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा बोले- पांच बार गढ़ी सांपला-किलोई से हुड्डा परिवार हार गया था। छठी बार मैंने जीत हासिल की थी। सतीश नांदल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को रोहतक से जीत मिलेगी।
विज्ञापन
...
महम चौबीसी की धमक पूरे देश में : राधा
रैली की आयोजक राधा अहलावत ने कहा कि महम चौबीसी की धमक पूरे देश में है। मुख्यमंत्री ने यहां बड़ी रैली कर इस बात का संकेत दे दिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में रोहतक लोकसभा सीट उन सीटों में शामिल होगी जहां से भाजपा के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। हलके के लोग भाजपा सरकार की नीतियों में विश्वास रखते हैं और उन्हें भाजपा के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। पिछले लोकसभा चुनाव में रोहतक लोकसभा से अरविंद शर्मा थोड़े अंतर से चुनाव जीते थे, लेकिन अबकी बार जीत का अंतर ज्यादा रहेगा।