फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP people burnt the effigy of Pakistani Foreign Minister Bilawal Bhutto

Rohtak News: भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला

Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
BJP people burnt the effigy of Pakistani Foreign Minister Bilawal Bhutto
छोटूराम चौक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंकते भाजपाई। अमर उजाला
रोहतक। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए छोटूराम चौक पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका गया। नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान भारत की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहा है। बिलावल भुट्टो ने अपनी मानसिक स्थिति का उपचार करा लेना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन ढुल ने कहा कि बिलावल भुट्टो के बयान ने साबित कर दिया है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से सुधरने वाला नहीं। खुद के देश में भुखमरी है और भारत पर कटाक्ष कर अपने देश की जनता का विरोध नजर अंदाज कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता है कि जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को मिली है। वरिष्ठ उप-महापौर राजकमल सहगल ने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है जो लादेन जैसे आतंकी को शहीद मानता है। हाफिज सईद, लखवी, साजिद मीर, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों की शरण देता है। भारत की ओर से पाकिस्तान को दिए गए जवाब का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मुंबई की एक नर्स अंजलि कुलथे की गवाही को अधिक गंभीरता से सुना होगा। उन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की गोलियों से 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाई थी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश आहुजा, रमेश भाटिया, सूरजमल किलोई, सरिता नारायण, आशा शर्मा, गुलशन दुआ, रेनू डाबला, उषा शर्मा, अमित सैनी, अनीता बुधवार, राजकुमार सुनारिया, तरुण सन्नी शर्मा, अशोक खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed