फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP is my target more than Congress: Abhay

मेरे निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा भाजपा : अभय

Wed, 08 Oct 2025 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP is my target more than Congress: Abhay
13 पत्रकारों से बात करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, शेर सिंह बड़शामी व अन - फोटो : मोतिगरपुर स्वास्थ्य केंद्र के बिजली बोर्ड के पास खुले तार।
रोहतक। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की मंगलवार को रोहतक में हुई कार्यकारिणी की बैठक में जलभराव की समस्या, फसल खरीद में देरी, बर्बाद फसल के मुआवजा में देरी और खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था जैसी चार मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मेरे निशाने पर कांग्रेस से ज्यादा भाजपा है। अगर भाजपा से हाथ मिलाता तो ओमप्रकाश चौटाला दस साल की जेल नहीं काटते। उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले के अनुसार संगठन के बलबूते पर अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाएंगे। कांग्रेस को सत्ता से दूर रखेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि फसल खरीद व किसानों के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा और सरकार को 15 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर बड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान परेशान हैं और सीएम कर रहे विदेश का भ्रमण
अभय चौटाला ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुलकर कह दिया है कि भाजपा और कांग्रेस के साथ कभी भी नहीं जाएंगे। हम रणजीत सिंह को न अपना नेता मानेंगे न ही अजय सिंह की पार्टी से हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा डूब रहा है। किसान परेशान हैं। उनकी फसल नहीं खरीदा जा रही है और मुख्यमंत्री विदेश का भ्रमण कर रहे हैं। अब वह एक-एक गांव जाकर लोगों से मिलेंगे। सीएलयू सीडी कांड के सवाल पर कहा कि इस मामले पर एसआईटी का गठन करके नए सिरे से जांच करवाई जाए। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सुहाग, संगठन सचिव उमेद लोहान, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, विधायक आदित्य देवीलाल, करण चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला व अन्य शामिल हुए।

13  पत्रकारों से बात करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, शेर सिंह बड़शामी व अन

13 पत्रकारों से बात करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, शेर सिंह बड़शामी व अन- फोटो : मोतिगरपुर स्वास्थ्य केंद्र के बिजली बोर्ड के पास खुले तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed