फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP is making people fight in the name of religion and caste: Dr. Krishna Jamalpur

धर्म और जाति के नाम पर लड़वा रही भाजपा : डॉ. कृष्ण जमालपुर

Tue, 25 Nov 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP is making people fight in the name of religion and caste: Dr. Krishna Jamalpur
24जेएनडी05-घोघड़ियां गांव में समीक्षा बैठक में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर और कार्यकर्ता।
जींद। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने विधानसभा उचाना क्षेत्र के गांव घोघड़ियां में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेक्टर स्तर तक का संगठन शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रदेश व केंद्र की तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट जाएं।
विज्ञापन

बसपा की समतामूलक समाज बनाने की विचारधारा व कुमारी मायावती के शासनकाल में जरूरतमंदों के हितों में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव जाकर लोगों को समझाएं। भाजपा अपने राजनैतिक फायदे के लिए धर्म और जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़वा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार में निष्पक्ष चुनाव होता तो बसपा कम से कम 20 सीटों पर जीत दर्ज करती। अब भाजपा को हराने में कांग्रेस असमर्थ है। इसलिए आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बसपा ही भाजपा का विकल्प बनेगी। कांग्रेस देश और प्रदेश से खत्म हो चुकी है और वेंटिलेटर पर अपनी अंतिम सांसें ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रभारी मास्टर सत्यवान मांडी, विधानसभा उचाना के अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह घोघड़ियां, जगसीर सुदकैन, रजत कलोदा, सत्यवान अलीपुरा, ईश्वर उचाना, राजेश करसिंधु, राममेहर सैनी, राकेश पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed