फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP given ticket to Manish Grover from Rohtak city, Batra vs Grover will contest for fourth consecutive time

Haryana: रोहतक शहर से भाजपा ने मनीष ग्रोवर को दिया टिकट, लगातार चौथी बार बतरा बनाम ग्रोवर होगा मुकाबला

Tue, 10 Sep 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 10 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

रोहतक सीट पर पहले भाजपा के पितामह डॉक्टर मंगलसेन व उनके बाद कांग्रेस के बतरा बंधुओं का दबदबा है। आजादी के बाद 1947 में बंटवारे के बाद अब तक केवल तीन बार छोड़कर हर बार पंजाबी समुदाय का प्रत्याशी विधायक बना। चाहे वह भाजपा से है या कांग्रेस पार्टी की तरफ से है।

विज्ञापन
BJP given ticket to Manish Grover from Rohtak city, Batra vs Grover will contest for fourth consecutive time
पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक सीट पर भाजपा ने टिकट को लेकर सस्पेंस तोड़ दिया है। पार्टी ने पंजाबी बहुल सीट पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल को उतारने का जोखिम नहीं उठाया और अनुभवी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को मैदान में उतार दिया है। वे छठी बार रोहतक सीट से चुनाव लड़ेंगी। लगातार चौथी बार कांग्रेस के भारत भूषण बतरा व भाजपा के मनीष ग्रोवर के बीच मुकाबला होगा।  

विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा की ओर से 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई, जिसमें रोहतक शहर से मनीष ग्रोवर को टिकट दिया गया है। गढ़ी सांपला से मंजू हुड्डा, महम से दीपक हुड्डा व कलानौर से रेणू डाबला को पार्टी पहले ही उतार चुकी थी। 
विज्ञापन


डॉक्टर मंगलसेन के बाद बतरा बंधुओं का है सीट पर दबदबा 
रोहतक सीट पर पहले भाजपा के पितामह डॉक्टर मंगलसेन व उनके बाद कांग्रेस के बतरा बंधुओं का दबदबा है। आजादी के बाद 1947 में बंटवारे के बाद अब तक केवल तीन बार छोड़कर हर बार पंजाबी समुदाय का प्रत्याशी विधायक बना। चाहे वह भाजपा से है या कांग्रेस पार्टी की तरफ से है। डॉक्टर मंगलसेन ने 1957 से 1987 तक नौ चुनाव लड़े और सात में जीत हासिल की। उनके देहांत के बाद कांग्रेस के बतरा बंधुओं ने जीत हासिल की। 1990 से लेकर 2014 तक केवल 1996 व 2014 में कांग्रेस के बतरा बंधु हारे। 10 साल कांग्रेस ने रोहतक की चौधर का नारा देकर राज किया, लेकिन 2014 में कांग्रेस के भारत भूषण बतरा भाजपा के मनीष ग्रोवर से हार गए, लेकिन 2019 में भारत भूषण बतरा ने ग्रोवर को मात दे दी। अब फिर 2024 में ग्रोवर व बतरा के बीच सीधी टक्कर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक के विधायक

वर्ष विजेता पार्टी
1952 देवराज सेठी कांग्रेस
1957 डाक्टर मंगलसेन जनसंघ
1962 डाक्टर मंगलसेन जनसंघ
1967 डाक्टर मंगलसेन जनसंघ
1968 डाक्टर मंगलसेन जनसंघ
1972 सेठ किशन दास कांग्रेस
1977 डाक्टर मंगलसेन जनसंघ
1982 डाक्टर मंगलसेन भाजपा
1985 उप चुनाव सेठ किशन दास कांग्रेस
1987 डाक्टर मंगलसेन भाजपा
1991 सुभाष बतरा कांग्रेस
1996 सेठ किशन दास हविपा
2000 शादीलाल बतरा कांग्रेस
2005 शादीलाल बतरा कांग्रेस
2009 भारत भूषण बतरा कांग्रेस
2014 मनीष ग्रोवर भाजपा
2019 भारत भूषण बतरा, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed