फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP cannot evade questions about vote theft: Batra

वोट चोरी के सवालों से नहीं बच सकती भाजपा : बतरा

Sat, 31 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
BJP cannot evade questions about vote theft: Batra
37-कैंप कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते विधायक भारत भूषण बतरा। स्रो - फोटो : Archive

विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि भाजपा चाहे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री या पूरी कैबिनेट को रोहतक में उतार दे, लेकिन इससे चुनावों में वोट चोरी और पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवाल खत्म नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है तथा भाजपा को विपक्ष पर निशाना साधने के बजाय लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए।

शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए बतरा ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बतरा ने कहा कि सत्ता में बैठी पार्टी लोकतंत्र बचाने के नाम पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनावी पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े गंभीर मुद्दे उठा रहे हैं। इन सवालों का तथ्यात्मक जवाब देने की जरूरत है। कांग्रेस शासनकाल में भाजपा नेता रोहतक में विकास कार्यों पर सवाल उठाते थे, लेकिन अब भाजपा अपनी सरकार के दौरान हुए विकास का हिसाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव बनाकर जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि भाजपा की लगातार पत्रकार वार्ताएं उसकी राजनीतिक बेचैनी को दर्शाती हैं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि बड़े नेताओं के जमावड़े से कांग्रेस की आवाज दबने वाली नहीं है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व अनुशासन के साथ जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।


बैठक में विजय गोयल, मोनू शर्मा, सुरेंद्र बतरा, कदम सिंह अहलावत, अंकुर शर्मा, कुलदीप पहलवान, राजबीर बैरागी सहित अन्य लोग रहे।

सुबह 7:30 बजे कांग्रेस भवन से रवाना होगा काफिला

विधायक बतरा ने बताया कि 1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला सुबह 7:30 बजे कांग्रेस भवन से दिल्ली के लिए रवाना होगा। सभी वाहनों में समन्वय बनाए रखने के लिए उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया है। कार्यकर्ताओं को अनुशासन, यातायात नियमों और तिरंगे की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में सुरक्षित रहते हुए वीडियो बनाकर अधिकृत ग्रुप में साझा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed