{"_id":"63d213ba397a952a9b55f274","slug":"bjp-backed-mausam-yadav-became-chairperson-of-kalanaur-block-panchayat-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाजपा समर्थित मौसम यादव बनीं कलानौर खंड पंचायत की चेयरपर्सन, टॉस से हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाजपा समर्थित मौसम यादव बनीं कलानौर खंड पंचायत की चेयरपर्सन, टॉस से हुआ फैसला
Thu, 26 Jan 2023 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 26 Jan 2023 11:17 AM IST
सार
18 सदस्यीय खंड पंचायत में भाजपा समर्थित गांव माड़ोधी की मौसम यादव को चेयरपर्सन व सोना राठी को वाईस चेयरपर्सन चुना गया। मुकाबला 9-9 से बराबर रहने पर चेयरपर्सन का चुनाव टॉस से हुआ।
विज्ञापन
मौसम यादव बनीं कलानौर खंड की चेयरपर्सन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कलानौर वैसे तो कांग्रेस का गढ़ माना जाता है पर भाजपा यहां पर अपनी सेंध लगा चुकी है। पंचायत के चेयरपर्सन का चुनाव पिछली बार कोरम पूरा ना होने के चलते रद्द कर दिया गया था। इस बार रोहतक एडीसी कार्यालय में बुधवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई जहां पर जिले के कलानौर खंड पंचायत के चेयरपर्सन का चुनाव बेहद रोचक रहा।
18 सदस्यीय खंड पंचायत में भाजपा समर्थित गांव माड़ोधी की मौसम यादव को चेयरपर्सन व सोना राठी को वाईस चेयरपर्सन चुना गया। मुकाबला 9-9 से बराबर रहने पर चेयरपर्सन का चुनाव टॉस से हुआ। मौसम यादव के चुनाव में भाजपा सहकारी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान व रोहतक केन्द्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन हरीश कौशिक की अहम भूमिका रही। इसके लिए चेयरमैन कौशिक का कलानौर खंड के गांव के मौजिज लोगों की तरफ से पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। चेयरमैन कौशिक ने कहा कि कलानौर पंचायत में भाजपा समर्थित मौसम यादव की जीत ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई। सरकार द्वारा कलानौर खंड में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। साथ निर्वाचित पदाधिकारियों ने खंड में विकास कार्यों के लिए सरकार के साथ व समर्थन का वादा किया। इस मौके पर कलानौर खंड के सैकड़ों व्यक्ति एवं खंड पंचायत सदस्य मौजूद थे।