फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP and Congress workers clash outside Congress MLA's office

Rohtak News: कांग्रेस विधायक के कार्यालय के बाहर भिड़े भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता

Mon, 26 Aug 2024 12:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress workers clash outside Congress MLA's office
25सीटीके17..विधायक बीबी बतरा के बाहर आपस में ​भिड़ते भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता
रोहतक। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच माहौल गर्माता जा रहा है। केस दर्ज करने की मांग पर अड़े भाजपा कार्यकर्ता रविवार दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के कार्यालय के बाहर जाकर प्रदर्शन करने लगे। उधर से कांग्रेस कार्यकर्ता आ गए। दोनों के बीच झड़प होने लगी। दो महिला कार्यकर्ता आपस में हाथापाई पर उतर आईं। किसी तरह पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास के बाहर एक साइड का सिविल रोड जाम कर दिया। देर शाम तक पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ता रानी किराड़ ने सिटी थाने में शिकायत दी थी कि वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे रोड पर कांग्रेस विधायक से ''''''''रोहतक मांगे हिसाब'''''''' के पर्चे बांट रही थी। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आकर उसे घेर लिया। आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता की गई। उधर, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता गुड्डी देवी ने भी लिखित में सिटी थाने में शिकायत दी। आरोप लगाया कि विधायक के बारे में गलत प्रचार किया जा रहा था, इसको लेकर केस दर्ज किया जाए। साथ ही आयोग को भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक पर जुटे भाजपाई, विधायक कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों से हाथापाई
रविवार दोपहर एक बजे भाजपा कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। वहां से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के कार्यालय तक प्रदर्शन करना था। पुलिस ने कार्यालय से पहले ही रोक लिया। उधर से कांग्रेस कार्यकर्ता आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। हालांकि पुलिस ने किसी तरह टकराव होने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिला कार्यकर्ता भिड़ीं
भाजपा व कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता आपस में भिड़ गईं। एक ने दूसरी को धक्का दिया, साथ ही हाथापाई की नौबत तक आ गई। किसी तरह पुलिस ने बीचबचाव किया।
विधायक कार्यालय के बाहर से पुलिस ने उठाया
कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे चले गए। उधर, भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। घंटे भर तक नारेबाजी की। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने जबरन उठाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास के बाहर पहुंचकर रोड जाम कर दिया। पुलिस को ट्रैफिक वन-वे करना पड़ा। देर शाम तक जाम लगा हुआ था। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाती रही।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाला एसपी आवास के बाहर डेरा, गद्दे लेकर आए
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम को एसपी आवास के बाहर डेरा डाल लिया। कार्यकर्ता कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता रात को सोने के लिए गद्दे लेकर पहुंच गए। देर रात तक एसपी आवास के बाहर कार्यकर्ता डटे हुए थे।
मुख्यमंत्री पहुंचे रोहतक, धरना स्थल से ग्रोवर व नांदल मिलने रेस्ट हाउस रवाना



रात करीब नौ बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी गोहाना से कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व सतीश नांदल धरना स्थल से मुख्यमंत्री से मिलने कैनाल रेस्ट हाउस चले गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे धरना स्थल पर ही रहें, थोड़ी देर में वापस आएंगे। वहीं ग्रोवर के पहुंचने से पहले एसपी आवास के बाहर एक युवक व पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव करवाया।

चुनाव आयोग की तरफ से टीम गठित है, जो चुनाव से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करती है। आयोग की टीम को शिकायत भेज दी गई है। आयोग जो आदेश देगा, उसी आधार पर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है, यह तो प्रदर्शन करने वाले ही बता पाएंगे।
-इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी थाना सिटी

25सीटीके17..विधायक बीबी बतरा के बाहर आपस में भिड़ते भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता

25सीटीके17..विधायक बीबी बतरा के बाहर आपस में भिड़ते भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed