फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP and Congress are considering bumper turnout outside the city and low turnout inside in their favor.

Rohtak News: शहर के बाहर बंपर और अंदर कम मतदान को अपने पक्ष में मान रहीं भाजपा व कांग्रेस

Tue, 04 Mar 2025 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress are considering bumper turnout outside the city and low turnout inside in their favor.
नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को दिनभर मेयर व वार्ड प्रत्याशी समीक्षा करते नजर आए। दोनों दल कम मतदान प्रतिशत को अपने-अपने दृष्टिकोण से देख रहे हैं। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने पंचकूला जाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा से मिलकर चुनाव में हुए मतदान का पूरा ब्योरा दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी सूरजमल किलोई ने कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा को पूरी रिपोर्ट दी। दोनाें प्रत्याशी कम मतदान को अपने-अपने पक्ष में बता रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि कम मतदान का कांग्रेस को नुकसान होगा, क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पता था कि उनका मेयर प्रत्याशी पहले भाजपा में था। विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में आए हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं था। कई जगह तो कांग्रेस के टेंट तक नहीं दिखे। कहा कि एक तरह से कांग्रेस धरातल से खत्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा को पंचकूला जाकर मतदान की स्थिति का ब्योरा दिया है। 50 हजार वोटों से जीत भाजपा की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस प्रत्याशी सूरजमल किलोई का कहना है कि कांग्रेस के वोट पूरे नगर निगम क्षेत्र में हैं। आउटर में रिकाॅर्ड 86 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। बोहर, बलियाणा, खेड़ी साथ, पहरावर, कन्हेली, सुनारिया कलां व खुर्द में ग्रामीणों ने एकतरफा कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। दूसरा शहर में भी हर जगह कांग्रेस भाजपा के मुकाबले में रही। ऐसे में कांग्रेस की जीत तय है। मतदान के आंकड़ों से विधायक भारत भूषण बतरा को अवगत कराया है।

नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग ने किया कम मतदान
पिछले 15 साल में अबकी बार नगर निगम में सबसे कम 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। खासकर शहर के अंदर व पुराने क्षेत्र में कम लोग मतदान करने बूथ तक पहुंचे। गांधी कैंप के बूथ नंबर 177 पर मात्र 25.28 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसके अंतर्गत पीजीआई कैंपस तक आता है। वहीं, माॅडल टाउन के गर्ल्स स्कूल में बने बूथ नंबर 165 पर मात्र 30 प्रतिशत मत डाले गए हैं। माॅडल टाउन में ज्यादातर नौकरीपेशा, कारोबारी व दूसरे मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed