फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike riding youths snatched the bag of a woman who came to her maternal home at Valmiki Chowk

Rohtak News: मायके आई महिला का वाल्मीकि चौक पर बाइक सवार युवकों ने छीना बैग

Mon, 30 Jan 2023 01:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youths snatched the bag of a woman who came to her maternal home at Valmiki Chowk
रोहतक। शहर के वाल्मीकि चौक पर बाइक सवार दो युवक ससुराल से मायके आई महिला का बैग छीनकर ले गए। बैग में तीन तोले सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब, 1800 रुपये की नकदी व दूसरे कागजात थे। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। जनवरी माह में सिटी थाना एरिया में यह तीसरी वारदात है। पहले की वारदात का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव फरमाणा निवासी अनुबाला ने दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को अपने मायके मुरादपुर टेकना जाने के लिए रोहतक पहुंची। दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर जब वाल्मीकि चौक से शहर की तरफ जा रही थी। तभी बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर हाथ से बैग को छीनकर ले गए। बाइक चला रहे युवक ने सफेद रंग की टोपी पहन रखी थी। जबकि पीछे बैठे युवक ने नीले रंग की जाकेट पहन रखी थी। सिटी थाना प्रभारी देशराज का कहना है कि आरोपियों को तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed