फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike riders ran away after breaking the gold chain from the woman's neck

Rohtak News: महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भागे बाइक सवार

Sun, 14 Apr 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riders ran away after breaking the gold chain from the woman's neck
बहादुरगढ़। रात को अपनी सहेली के संग गली में टहल रही एक महिला के गले से बाइक सवार शातिर उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। महिला ने शोर मचाया और पीछा भी किया, लेकिन शातिर हाथ नहीं आ सके। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बबीता सेक्टर-7 की रहने वाली है। बबीता के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब पौने 9 बजे वह अपनी सहेली के साथ गली में टहल रही थी। मकान से कुछ दूर पहुंची ही थी कि पीछे से एक युवक आया और गले से सोने की चेन पर झपट्टा मार दिया। इस दौरान चेन का कुछ हिस्सा गले में रह गया और कुछ हिस्सा शातिर ने तोड़ लिया। हमने पीछा किया तो वह कुछ दूर मौजूद बाइक लेकर खड़े अपने साथी के संग भाग गया। वारदात करने वालों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उधर, सूचना पाकर पुलिस हरकत में आई। शातिरों को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की गई, लेकिन शातिरों का कुछ सुराग नहीं लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन तक पहुंचने के लिए पुलिस वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द इस वारदात को सुलझाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed