फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike riders die after being hit by a speeding car

Rohtak News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवारों की मौत

Wed, 14 Aug 2024 04:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Bike riders die after being hit by a speeding car
13सीटीके07..दिल्ली आउटर बाईपास ​स्थित कारोर पर हुए सड़क हादसे में टूटी कार। संवाद
मंगलवार सुबह दिल्ली-हिसार आउटर बाईपास पर तेज गति से आ रही यूपी नंबर की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे कारोर निवासी 51 वर्षीय रामदिया व 55 वर्षीय रामनिवास की मौत हो गई। कार असंतुलित होकर डिवाइडर से दूसरी लेन में चली गई। इससे बचने के लिए ट्रक चालक ने कट मारा, जो सड़क किनारे पलट गया। आईएमटी थाने में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कारोर निवासी दयानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह वह चारा लेने दिल्ली-हिसार रोड की तरफ जा रहा था। उसने देखा कि गांव के ही रामदिया व रामनिवास बाइक से दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। बाइक रामनिवास चला रहा था। हिसार की तरफ से आ रही यूपी नंबर की आरटीका ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। कार उछलकर दूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से ट्रक आ रहा था। कार से बचने के लिए चालक ने कट मारा, जिससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कार को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव में ही काम करता था रामनिवास
ग्रामीणों ने बताया कि 51 वर्षीय रामदिया के दो बेटे हैं। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। रामनिवास गांव में ही काम करता था, उसकाे एक बेटा है। वह खेत में ज्वार लेने गया था। बाद में दोनों एक ही बाइक पर दिल्ली बाईपास की तरफ जा रहे थे।

13सीटीके07..दिल्ली आउटर बाईपास स्थित कारोर पर हुए सड़क हादसे में टूटी कार। संवाद

13सीटीके07..दिल्ली आउटर बाईपास स्थित कारोर पर हुए सड़क हादसे में टूटी कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed