फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bike rider Sedha Majra resident mason shot dead

बाइक सवार सेढ़ा माजरा निवासी राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या

Sat, 26 Sep 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider Sedha Majra resident mason shot dead
उचाना। उचाना खुर्द रोड पर शनिवार देर शाम सेढ़ा माजरा के मनोज जांगड़ा की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घटना स्थल से दो खोल और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। मनोज जांगड़ा राज मिस्त्री का काम करता था। रात को वह उचाना खुर्द से लिंक रोड से बाइक पर अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उचाना खुर्द से सेढ़ा माजरा जाते समय राजमिस्त्री मनोज काम कर बाइक पर गांव लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। किसी राहगीर ने उसे उचाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जींद रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो खोल और तीन कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गोली लगने से मनोज जांगड़ा की मौत हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed